Time Left: 600 sec

1. व्यास 1cm वाली 8cm लम्बी तांबे की एक छड़ को एक समान मोटाई वाले 18m लम्बे एक तार के रूप में खींचा जाता है । तार की मोटाई ज्ञात करें।

3. क्रमशः 6cm,8cm और 10cm त्रिज्याओ वाले धातु के तीन ठोस गोलों को पिघलाकर एक बड़ा ठोस गोला बनाया जाता है । इस गोले की त्रिज्या ज्ञात करें।  

6. व्यास 12 cm और ऊँचाई 15cm वाला बेलनाकार बर्तन आइसक्रीम से पूरा भरा है ।इस आइसक्रीम को ऊँचाई 12cm और व्यास 6cm वाले शंकुओ में भरा जाना है,जिनका ऊपरी सिरा अर्धगोलाकार होगा |आइसक्रीम से कितने शंकु भरे जा सकते हैं ।  

8. 32cm ऊँची और आधार त्रिज्या 18cm वाली एक बेलनाकार बाल्टी रेत से भरी हुई है । इस बाल्टी के रेत से एक शंक्वाकार ढेरी बनाई जाती है । यदि ढेरी की ऊँचाई 24cm है तो इस ढेरी की त्रिज्या और तिर्पक ऊँचाई ज्ञात करें।  

9. एक किसान अपने खेत में बनी 10m व्यास वाली और 2m गहरी एक बेलनाकार टंकी को आंतरिक व्यास 20cm वाले एक पाइप द्वारा एक नहर से जोड़ता है | यदि पाइप में पानी 3km/h की चाल से बह रहा है तो कितने समय बाद टंकी पूरी भर जाएगी ।

10. एक शंकु के छिन्नक जो 45cm ऊँचा है, के सिरे की त्रिज्याएँ 28cm और 7cm है । इसका आयतन ज्ञात करें।  

12. पानी पीने वाला एक गिलास 14cm ऊँचाई वाले एक शंकु के छिन्नक के आकार का है । दोनों वृताकार सिरों के व्यास 4cm और 2cm है । गिलास की धारिता ज्ञात करो ।

13. एक शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊँचाई 4cm है तथा इसके वृतीय सिरों के परिमाप 18cm और 6cm है | इस छिन्नक का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें |