Time Left: 600 sec

1. A.P. 21,18,15,_ _ का कौन - सा पद -81 होगा ?  

2. किसी A.P. का 17वाँ पद उसके 10वें पद से 7 अधिक है । इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए ?  

3. A.P. 3, 15, 27, 39,___का कौन-सा पद उसके 54वें पद से 132 अधिक होगा ?  

4. तीन अंकों वाली कितनी संख्याएं 7 से विभाज्य हैं ?  

5. दो अंकों वाली कितनी संख्याएं 3 से विभाज्य हैं ?

6. वह A.P. ज्ञात कीजिए जिसका तीसरा पद 5 और सातवाँ पद 9 है ।

7. 10 और 250 के बीच में 4 के कितने गुणज हैं ?

8. वह A.P. ज्ञात कीजिए जिसका तीसरा पद 16 है और 7वाँ पद 5वें पद से 12 अधिक है।

9. A.P. 10, 7, 4, _ _ , -62 का अंतिम पद से 11वाँ पद ज्ञात कीजिए ।

10. A.P. 3, 8, 13,_ _ _,253 में अंतिम पद से 20वाँ पद ज्ञात कीजिए |  

11. किसी A.P. के चौथे और 8वें पदों का योग 24 है तथा छठे और 10वें पदों का योग 44 है । इस A.P. के प्रथम तीन पद ज्ञात कीजिए ।  

12. मोहन ने वर्ष 2002 में 5000 रूपये के मासिक वेतन पर । कार्य आरम्भ किया और प्रत्येक वर्ष 200 रूपये की वेतन वृद्धि प्राप्त की । कितने वर्ष में उसका वेतन 7000 रूपये हो गया ?

14. फूलों की एक क्यारी की पहली, दूसरी और तीसरी पंक्ति | में क्रमशः 23, 21, 19, गुलाब के पौधे हैं । उसकी अंतिम पंक्ति में 5 गुलाब के पौधे हैं तो क्यारी में कुल कितनी पंक्तियाँ हैं ?

15. A.P.2, 7, 12, ___ के 10 पदों का योग ज्ञात करो |  

16. A.P. \( \frac{1}{15} \), \( \frac{1}{12} \), \( \frac{1}{10} \), - - - के 11 पदों का योग ज्ञात करो |  

17. A.P.-37, -33, -29, - - - के 12 पदों का योग ज्ञात करो |