Time Left: 600 sec

1. निम्न समीकरणों के युग्म को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल कर हल कीजिए | \( \frac{1}{2x} \) + \( \frac{1}{3y} \) = 2, \( \frac{1}{3x} \) + \( \frac{1}{2y} \) = \( \frac{13}{6} \)  

2. निम्न समीकरणों के युग्म को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल कर हल कीजिए | 5/(x - 1) + 1/ (y - 2) - 2, 6/ (x - 1) - 3/ (y - 2) = 1

3. निम्न समीकरणों के युग्म को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल कर हल कीजिए | 10/ (x + y) + 2/ (x - y) = 4, 15/ (x + y) - 5/ (x - y) = -2  

4. निम्न समीकरणों के युग्म को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल कर हल कीजिए | (7x - 2y)/ xy = 5, (8x + 7y) /xy = 15  

5. एक क्रिकेट टीम के कोच ने 7 बल्ले और 6 गेंदें 3800 रूपये में खरीदी । बाद में उसने 3 बल्ले और 5 गेंदें। 1750 रूपये में खरीदी । प्रत्येक बल्ले और प्रत्येक गेंद का मूल्य ज्ञात कीजिए ।  

6. दो संख्याओं का अंतर 26 है और एक संख्या दूसरी संख्या की तीन गुनी है । संख्याएं ज्ञात कीजिए ।

7. यदि किसी भिन्न के अंश और हर दोनों में 2 जोड़ दिया जाए तो वह 9/11 हो जाती है । यदि अंश और हर दोनों में 3 जोड़ दिया जाए , तो वह 5/6 हो जाती है । भिन्न ज्ञात कीजिए ।  

8. दो संपूरक कोणों में बड़ा कोण छोटे कोण से 18° अधिक है | कोण ज्ञात कीजिए |  

9. पांच वर्ष बाद राम की आयु उसके पुत्र की आयु से तीन गुनी हो जाएगी । पांच वर्ष पूर्व राम की आयु उसके पुत्र की आयु की सात गुनी थी । उनकी वर्तमान आयु क्या है ?  

10. दो अंकों की एक संख्या एवं उसके अंको को पलटने पर बनी संख्या का योग 66 है | यदि संख्या के अंकों का अंतर 2 हो तो संख्या ज्ञात कीजिए | ऐसी संख्याएं कितनी हैं ?  

11. दो अंकों की संख्या के अंकों का योग 9 है । इस संख्या का नौ गुना, संख्या के अंकों को पलटने से बनी संख्या का दो गुना है । संख्या ज्ञात कीजिए ।  

12. यदि हम अंश में 1 जोड़ दें और हर में से 1 घटा दें तो भिन्न 1 में बदल जाती है । यदि हर में 1 जोड़ दें तो यह 1/2 हो जाती है । वह भिन्न क्या है ?  

13. पाँच वर्ष पूर्व नूरी की आयु, सोनू की आयु की तीन गुनी थी । दस वर्ष पश्चात् नूरी की आयु, सोनू की आयु की दो गुनी हो जाएगी | नूरी और सोनू की आयु कितनी है ?  

14. 5 संतरे और 3 सेबों का मूल्य रू. 35 है तथा 2 संतरे और 4 सेबों का मूल्य रू. 28 है । एक संतरे और एक सेब का मूल्य ज्ञात करो ?

15. राधा धारा के अनुकूल 2 घंटे में 20 km तैर सकती है और धारा के प्रतिकूल 2 घंटे में 4 km तैर सकती है । उसकी स्थिर जल में तैरने की चाल तथा धारा की चाल ज्ञात कीजिए ?