Time Left: 600 sec

1. 21cm व्यास वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

4. 8m लम्बा, 6m चौड़ा और 3m गहरा एक घनाभकर गड्ढा खुदवाने में 30 रूपये प्रति m3 की दर से होने वाला व्यय ज्ञात कीजिये |

6. 12cm वाले एक ठोस घन को बराबर आयतन वाले 8 घनों में काटा जाता है I नए घन की भुजा क्या होगी ? साथ ही इन घनों के पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात भी ज्ञात कीजिये ?

7. एक रोलर का व्यास 84cm है और लम्बाई 120cm है I एक खेल के मैदान को समतल करने के लिए 500 चक्कर लगाने पड़ते हैं I खेल का मैदान का m2 में क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ?

10. लकड़ी के एक बेलनाकार पाइप का आन्तरिक व्यास 24cm है और बाहरी व्यास 28cm | इस पाइप की लम्बाई 35cm है | इस पाइप का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, यदि 1cm2 लकड़ी का द्रव्यमान 0.6 ग्राम है |

11. उस लम्ब वृतीय शंकु का आयतन ज्ञात कीजिये.जिसकी त्रिज्या 6 cm और ऊँचाई 7 cm है I

12. भुजाओं 5cm, 12cm और 13cm वाले एक समकोण त्रिभुज ABC को भुजा 12cm के परित घुमाया जाता है I इस प्रकार प्राप्त ठोस का आयतन ज्ञात कीजिये I 

15. चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक चौथाई है | चन्द्रमा का आयतन पृथ्वी के आयतन की कौन-सी भिन्न है ?