Time Left:
600
sec
1. तोता, प्लैटीपस और कंगारू के बीच क्या सामान्य है?
A. (1) समतापीय
B. (2) दंतहीन जबड़े
C. (3) क्रियात्मक पश्च-गुदा पुच्छ
D. (4) अंडप्रजकता
2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म एक संघ और उसके तीन उदाहरणों का सुमेल है?
A. (1) निडेरिया − बोनेलिया, फिजलिया, ऑरेलिया
B. (2) प्लेटिहेल्मिंथस − प्लेनेरिया, शिस्टोसोमा, एंटरोबियस
C. (3) मोलस्का − लोलिगो, टेरिडो, ऑक्टोपस
D. (4) पोरीफेरा − स्पोंजिला, यूप्लेक्टला, पेनेटुला
3. एक जबड़ाहीन मछली, जो ताजे पानी में अंडे देती है और जिसका एम्मोसीट डिम्भक कायांतरण के बाद समुद्र में लौट आता है।
A. (1) एप्टाट्रीटस
B. (2) मैक्सिन
C. (3) निओमैक्सिन
D. (4) पेट्रोमाइज़ॉन
6. काइटिन एक पॉसीसैकेराइड है जो ........... के बाह्यकंकाल में पाया जाता है।
A. (1) झींगा
B. (2) कीट
C. (3) केकड़े
D. (4) ये सभी
7. इनमें से कौन सा एक सीलेंट्रेट नहीं है?
A. (1) समुद्री पिच्छक
B. (2) समुद्री फर
C. (3) समुद्री ऐनीमोन
D. (4) समुद्री लिली
8. निम्नलिखित में से कौन सी एक मछली है?
A. (1) उड़न मीन
B. (2) जेली मछली
C. (3) श्रंगमीन
D. (4) तारा मीन
9. निम्नलिखित में से कौन सा एक ऐनेलिड नहीं है?
A. (1) जोंक
B. (2) केंचुआ
C. (3) समुद्री चूहा
D. (4) समुद्री ककड़ी
10. एक अस्थिल मछली में उत्प्लावन.................. की सहायता से बनाए रखा जाता है।
A. (1) धारारेखित शरीर
B. (2) युग्मित पंख
C. (3) तरणाशय
D. (4) उपरोक्त सभी
11. निम्नलिखित में से कौन से जन्तुओ में वयस्कों में पंचतयी अरीय सममिति होती है जबकि उनके लार्वा द्विपार्श्वसममित होते हैं?
A. (1) आर्थोपोड
B. (2) मोलस्क
C. (3) इकाइनोडर्म
D. (4) एनिलिड
12. निम्नलिखित में से कौन सा एक अंडे देने वाला स्तनपायी है?
A. (1) कंगारू
B. (2) प्लैटीपस
C. (3) पेंगुइन
D. (4) व्हेल
13. रजतमीन, बिच्छू, व्याधपतंग और झींगा में निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता सामान्य है?
A. (1) दो जोड़ी पैर और खंडित शरीर
B. (2) सजीव काइटिनी उपत्वचा और श्रृंगिकाओं के दो जोड़े
C. (3) संयुक्त उपांग और काइटिनी बाह्यकंकाल
D. (4) बंद रक्त परिसंचरण तंत्र
14. निम्नलिखित में से कौन सा स्तनधारी वर्ग के अंतर्गत नहीं आता है?
A. (1) बल्गुल
B. (2) जाहक
C. (3) मैनेटी
D. (4) लैम्प्रे
15. भारत का राष्ट्रीय पक्षी................ है।
A. (1) सिटैक्यूला
B. (2) पैसर डोमेस्टिकस
C. (3) पैवो क्रिस्टेटस
D. (4) पैराकीट
16. दंशन पुटक (दंशकोशिका)............. में पायी जाती हैं।
A. (1) बर्र और मधुमक्खी
B. (2) बिच्छू और कोबरा
C. (3) समुद्री पिच्छक और समुद्री व्यजन
D. (4) नागफनी और वीनस फ्लाईट्रैप
17. निम्नलिखित में से कौन से जीव युग्म में बाह्य निषेचन होता है?
A. (1) एकाइनोडर्मेटा और मॉस
B. (2) हेमीकोर्डेटा और फर्न
C. (3) उभयचर और शैवाल
D. (4) सरीसृप और अनावृतबीजी
18. जलाभिगमन तन्त्र या नाल तंत्र कौन से जन्तु की एक विशेषता है?
A. (1) स्पंजिला
B. (2) हाइड्रा
C. (3) ऐस्टीरिऐस
D. (4) तीक्ष्णवर्धी
19. स्वच्छ जलीय स्पंज का सामान्य नाम ................है।
A. (1) हाइड्रा
B. (2) साइकॉन
C. (3) स्पंजिला
D. (4) यूस्पंजिया
20. कौन से संघ के सदस्यों में कॉलर कोशिकाएं उपस्थित होती हैं?
A. (1) एकाइनोडर्मेटा
B. (2) सीलेन्टरेटा
C. (3) टिनोफोरा
D. (4) पोरिफेरा
Submit Test