Time Left:
600
sec
1. निम्नांकित में चुनाव आयोग की किन भूमिकाओं से आप सहमत नहीं है ?
A. चुनाव आयोग को चाहिए कि वह मतदाताओं के साथ-साथ मतदान कर्मियों की सुरक्षा का भी पुख्ता प्रबंध करें।
B. फोटो पहचान पत्र एवं अन्य निर्धारित किए गए पहचानों के आधार पर ही मतदान कराने की व्यवस्था हो
C. चुनाव में सरकारी मशीनरी (तंत्र) के दुरुपयोग पर रोकथाम हो
D. चुनाव आयोग को चाहिए कि वह राजनीति दलों के द्वारा उम्मीदवार तय करने में आवश्यकता हस्तक्षेप करें
2. लोकतांत्रिक देशों में चुनावों के महत्त्व के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?
A. सरकार को वैधानिक मान्यता
B. अच्छे प्रतिनिधियों का चयन
C. शासन में भागीदारी
D. तानाशाह में वृद्धि
3. MLA कौन होता है ?
A. राज्यसभा के सदस्य
B. लोकसभा के सदस्य
C. विधानपरिषद के सदस्य
D. विधानसभा के सदस्य
4. भारत में निम्नांकित में किस कारणवश चुनाव की आवश्यकता पड़ती है?
A. न्यायापालिका के कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए
B. सरकारी नौकरी में जाने के लिए
C. सरकार की आय में वृद्धि के लिए
D. अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए
5. पंद्रहवीं लोकसभा का चुनाव बिहार में कितने चरणों में पूरा हुआ?
A. दो
B. चार
C. छह
D. आठ
6. शैतान सिंह नामक एक उम्मीदवार एक आपराधिक मामले में अदालती आदेश से जेल में कैद है। अदालती फैसले मे विलंब के कारण उसके उम्मीदवारी को वैध करार देना चुनाव आयोग की विवशता है। ऐसी विषम परिस्थिति में लोगों को निम्नांकित विकल्पों में से किसे चुनना चाहिए ?
A. चुनाव के समय लोग उससे कोई बात ही न करे
B. लोगों को चाहिए कि उस आपराधिक छवि के अपराध को माफ कर उसे वोट दे
C. आपराधिक छवि होने के कारण उसका राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर सामूहिक बहिष्कार करना चाहिए, क्योंकि यदि ऐसे लोग सदन में जाएंगे तो लोकतंत्र कलंकित होगा।
D. उसकी छवि आपराधिक होने के कारण लोगों को डर के मारे उसके पक्ष में मतदान करना चाहिए
7. निम्नांकित में कौन-सा कथन गलत है ?
A. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हो, इसके लिए जनता की भी. भागीदारी आवश्यक है
B. भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग के पास पर्याप्त अधिकार है।
C. भारत में होनेवाले चुनाव में आम लोगो को (जनता की) जबर्दस्त भागीदारी होती है
D. भारत में सत्ताधारी दल के लिए चुनाव जीतना बिल्कुल आसान है
8. चुनाव आयोग (भारत में) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए, इनमें से किन शक्तियों का प्रयोग नहीं कर रहा है?
A. चुनाव खर्च पर नकेल कसना
B. चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करना
C. राजनैतिक विज्ञापनों पर सेंसर लगाना
D. आयोग ने गुजरात में 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का आदेश दिया
9. भारतीय लोकसभा का प्रत्याशी अपने चुनाव अभियान के दौरान अधिक-से-अधिक कितनी धनराशि खर्च कर सकता है ?
A. 15 लाख
B. 20 लाख
C. 25 लाख
D. 30 लाख
10. भारतीय निर्वाचन आयोग में कुल कितने चुनाव आयुक्त होते हैं ?
A. 2
B. 3
C. 5
D. 7
11. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल क्या है ?
A. 2 वर्ष
B. 5 वर्ष
C. 6 वर्ष
D. 9 वर्ष
12. भारत में 15वाँ आम चुनाव कब संपन्न हुआ?
A. 1979 में
B. 1989 में
C. 2009 में
D. 2014 में
13. आगामी लोकसभा का चुनाव स्वतंत्र, स्वच्छ एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो, इसके लिए मतदाता को निम्नांकित विकल्पों में से किसका चयन करना होगा?
A. निष्पक्ष एवं स्वच्छ जनमत का निर्माण करना चाहिए
B. स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखना चाहिए
C. स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए राष्ट्रपति के पास आवेदन देना चाहिए
D. स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का दायित्व आँखें मूंदकर सरकार पर छोड़ देना चाहिए
14. मतदान के बाद ई. वी. एम. या बैलेट बॉक्स को जिस स्थान पर रखा जाता है उसे क्या कहते हैं ?
A. परिसीमन आयोग
B. स्ट्रांग रूम
C. चुनाव आयोग
D. मतदान केंद्र
15. जो उम्मीदवार बिना पार्टी के चुनाव चिह्न और बिना पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ता है उसे क्या कहा जाता है ?
A. मनोनीत उम्मीदवार
B. निर्दलीय उम्मीदवार
C. दलीय उम्मीदवार
D. इनमें से कोई नहीं
16. मतदाता सूची का निर्माण निम्नलिखित में से कौन करता है ?
A. परिसीमन आयोग
B. सर्वोच्च न्यायालय
C. चुनाव आयोग
D. लोकसभा
17. निम्नलिखित में से कौन चुनाव सुधार के लिए आवश्यक सुझाव नहीं माना जा सकता है ?
A. अपराधियों को चुनाव लड़ने पर रोक
B. काले धन के प्रयोग का छूट
C. राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली पर नियंत्रण
D. राइट टू रिकॉल सिस्टम लागू करना
18. लोकसभा के चुनाव हेतु संपूर्ण भारत को कितने निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है?
A. 324
B. 243
C. 420
D. 543
19. चुनाव में उम्मीदवारों को इनमें से कौन-सा कार्य करने की छूट प्राप्त है ?
A. सरकारी वाहन का उपयोग करने की छूट
B. चुनाव प्रचार के लिए धर्म स्थल का उपयोग
C. चुनाव घोषणा के बाद बड़ी योजना का शिलान्यास
D. विद्यालय के मैदान में सभा आयोजित करने की छूट
20. बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को लोकसभा के कितने सदस्यों को चुनने का अधिकार दिया गया है ?
A. 65
B. 80
C. 85
D. 55
Submit Test