Time Left:
600
sec
1. मूल रूप से गठित संविधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या कितनी थी?
A. 365
B. 292
C. 502
D. 389
2. “हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की कामना हर आँख से आँसू पोंछने की है।’ यह किसका कथन था जिसे पंडित नेहरू ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उद्धृत किया था?
A. बी. आर. अम्बेदकर
B. रवीन्द्रनाथ टैगोर
C. राजेन्द्र प्रसाद
D. महात्मा गाँधी
3. भारतीय संविधान में परिवर्तन (संशोधन) की कितनी प्रक्रियाओं का उल्लेख किया गया है?
A. दो
B. चार
C. एक
D. तीन
4. संविधान में प्रस्तावना (निर्देशिका) के उल्लेख की परम्परा किस देश के संविधान से प्रारंभ हुई?
A. ब्रिटेन
B. भारत
C. संयुक्त राज्य
D. दक्षिणी अफ्रीका
5. “मैंने गोरों के खिलाफ एक लम्बे अर्से तक संघर्ष किया है और मैंने ही अश्वेतों के प्रभुत्व का विरोध किया है” मैंने एक ऐसे लोकतांत्रिक और स्वतन्त्र समाज की कामना की है जिसमें सभी समुदाय मेल-मिलाप से रहे एवं सभी को समान अवसर प्राप्त हो। मैं इसी आदर्श के लिए जीवित रहना और इसे पाना चाहता हूँ और अगर भविष्य में कभी जरूरत पड़ी तो इस आदर्श के लिए मैं जान देने के लिए भी सदैव तत्पर हूँ। यह उक्ति निम्नलिखित में किनकी है?
A. आग सान सू-ची
B. डॉ. नेल्सन मंडेला
C. महात्मा गाँधी
D. डॉ. भीमराव अंबेदकर
6. नेल्सन मंडेला एवं सात अन्य प्रमुख नेताओं को कब रंगभेद की नीति का खिलाफ करने के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई थी
A. 1954 में
B. 1964 में
C. 1974 में
D. 1984 में
7. नेल्सन मंडेला को कितने वर्षों तक जेल में सजा भुगतनी पड़ी?
A. 20 वर्षों तक
B. 24 वर्षों तक
C. 28 वर्षों तक
D. 32 वर्षों तक
8. दक्षिण अफ्रीका को किस वर्ष आजादी मिली?
A. 1964 में
B. 1974 में
C. 1984 में
D. 1994 में
9. किस देश का संविधान स्पष्ट रूप से इतिहास और भविष्य दोनों की बातें करता है?
A. चिली
B. दक्षिण अफ्रीका
C. घाना
D. भारत
10. भारतीय संविधान सभा को भारतीय संविधान गढ़ने के क्रम में कितने दिनों तक इस पर गंभीर चर्चा हुई?
A. 104
B. 114
C. 194
D. 214
11. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत में द्वैध शासन की स्थापना की गयी?
A. मार्ले-मिण्टो सुधार, 1909
B. भारत परिषद् अधिनियम, 1892
C. भारत शासन अधिनियम, 1919
D. इनमें से कोई नहीं
12. निम्नलिखित में से किस योजना के द्वारा भारत में संविधान सभा का गठन किया गया?
A. माउंट बेटन योजना
B. क्रिप्स मिशन योजना
C. साइमन कमीशन योजना
D. कैबिनेट मिशन योजना
13. भारत का संविधान कब लागू हुआ?
A. 15 अगस्त, 1947
B. 9 जुलाई, 1948
C. 26 नवंबर, 1949
D. 26 जनवरी, 1950
14. “मैं भारत के लिए एक ऐसा संविधान चाहता हूँ, जो उसे गुलामी और अधीनता से मुक्त करे, मैं ऐसे भारत के लिए प्रयास करूंगा जिसे सबसे गरीब व्यक्ति भी अपनी माने और उसे लगे कि देश को बनाने में उसकी भी भागीदारी है, ऐसा भारत जिसमें लोगों का उच्च वर्ग और निम्न वर्ग न रहे, ऐसा समुदाय जिसमें समुदाय के सभी लोग पूरी तरह मेल-जोल से रहे। ऐसे भारत में छुआछूत या शराब और नशीली चीजों के लिए कोई जगह ही नहीं हो। औरतों को भी मर्दो जैसे अधिकार हों…. मैं इससे कम पर कदापि संतुष्ट नहीं होऊँगा।” यह उक्ति निम्नलिखित में से किसकी है?
A. जयप्रकाश नारायण
B. महात्मा गाँधी
C. विनोबा भावे
D. जवाहरलाल नेहरू
15. निम्नलिखित में कौन व्यक्ति भारतीय संविधान सभा के सदस्य नहीं थे?
A. महात्मा गाँधी
B. डॉ. भीमराव अंबेदकर
C. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
D. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
16. लोकतान्त्रिक संविधान में कौन-सा प्रावधान नहीं रहता?
A. शासन प्रमुख का नाम
B. देश का नाम
C. शासन प्रमुख के अधिकार
D. विधायिका का अधिकार
17. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के समय 1928 ई. में किसके नेतृत्व में संविधान का निर्माण किया गया था?
A. महात्मा गाँधी
B. लाला लाजपत राय
C. मोतीलाल नेहरू
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
18. धार्मिक स्वतन्त्रता की चर्चा किस देश के संविधान की प्रस्तावना में किया गया है?
A. दक्षिणी अफ्रीका
B. भारत
C. पाकिस्तान
D. संयुक्त राज्य
19. भारतीय संविधान की निम्नलिखित कौन-सी विशेषताएँ नहीं हैं?
A. धर्मनिरपेक्षता
B. साम्यवादी शासन
C. लिखित एवं विशाल संविधान
D. मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य
20. होमरूल आन्दोलन कब चलाया गया?
A. 1912 ई. में
B. 1914 ई. में
C. 1916 ई. में
D. 1917 ई. में
Submit Test