Time Left:
600
sec
1. लोकतांत्रिक एवं गैर-लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था में किस आधार पर अंतर किया जा सकता है?
A. निर्धारित समय सीमा पर चुनाव होने के आधार पर
B. मतदान के अधिकार के आधार पर
C. बहुदलीय शासन-व्यवस्था के आधार पर
D. सरकार की निर्णय प्रक्रिया के आधार पर
2. वर्तमान समय में प्रत्यक्ष लोकतन्त्र किस देश में देखने को मिलता है?
A. स्विट्जरलैंड
B. अमेरिका
C. ब्रिटेन
D. फ्रांस
3. निम्नलिखित में से कौन प्रत्यक्ष लोकतन्त्र का साधन नहीं है?
A. लोकमत संग्रह
B. लोक निर्णय
C. प्रारंभिक सभा
D. नकारात्मक मत देना
4. लोकतन्त्र में निम्नलिखित कौन बातें नहीं होती हैं?
A. लोगों को विचार रखने की स्वतंत्रता होती है
B. धर्म के आधार पर चुनाव होता है।
C. लोगों को सरकार के समर्थन एवं विरोध की स्वतंत्रता होती है
D. लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होता है
6. इनमें कौन-सा कथन सही है?
A. भारत में स्वतंत्र निर्वाचन आयोग नहीं है
B. भारत में एक ही दल के उम्मीदवार चुनाव में खड़े हो सकते हैं
C. यहाँ बुजुर्ग भी वयस्क नागरिकों की भाँति मतदान में भाग ले सकते
D. भारत में धर्म के आधार पर मत देने का अधिकार दिया गया है
7. लोकतन्त्र की कौन-सी विशेषता नहीं मानी जा सकती है?
A. मतदान का अधिकार
B. स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन
C. सार्वभौम वयस्क मताधिकार
D. बुद्धिमानों एवं मूल् के मत के मूल्यों में भिन्नता ।
8. एक लोकतांत्रिक राज्य में कौन-सा अधिकार लोगों को प्राप्त रहता है:
A. विचार अभिव्यक्ति का अधिकार
B. राजनैतिक सहभागिता का अधिकार
C. मतदान का अधिकार
D. उपरोक्त सभी
9. जनतंत्र के लिए संघर्षरत उस क्रान्तिकारी का नाम बताइये जिसे शान्ति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ?
A. वैशेले मिशेल
B. आँग सान शू ची
C. सल्वाडोर अलेंदे
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
10. पिनाशे ने किस देश में सैनिक तानाशाही की स्थापना की थी?
A. म्यांमार
B. चीली (चिले)
C. घाना
D. लंदन
11. आधुनिक काल में विश्व में सबसे अच्छी शासन व्यवस्था किसे माना जाता है?
A. लोकतन्त्र को
B. सैनिकतंत्र को
C. राजतन्त्र को
D. साम्यवादी शासन को
12. जिम्बाब्वे को अल्पसंख्यक गोरों के शासन से कब मुक्ति मिली?
A. 2000 में
B. 1990 में
C. 1980 में
D. 1970 में
13. निम्नलिखित में कौन-सा ऐसा देश है जहाँ औरतों को वोट देने का अधिकार अभी भी नहीं है?
A. भारत
B. न्यूजीलैंड
C. सऊदी अरब
D. इंगलैंड
14. पाकिस्तान में जनरल परवेज मुशर्रफ ने किस वर्ष सैनिक तख्तापलट द्वारा शासन की बागडोर अपने हाथों में ली?
A. 1970 में
B. 1980 में
C. 1999 में
D. 2001 में
15. इनमें कौन-सा कदम अलोकतांत्रिक कहा जाएगा?
A. आर्थिक नीति का जनहित के आधार पर तय किया जाना
B. न्यायपालिका का स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष होना
C. विदेश नीति के निर्धारण में दूसरे देशों का हस्तक्षेप किया जाना
D. संसद द्वारा पारित कानून की असंवैधानिकता की जाँच का अधिकार स्वतन्त्र न्यायपालिका के पास होना
16. इनमें किस प्रकार की शासन-व्यवस्था को मूरों की सरकार कहा जाता है?
A. सैनिकतंत्र को
B. लोकतन्त्र को
C. राजतंत्र को
D. इनमें कोई नहीं
17. लोकतन्त्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव
A. नेता करते हैं
B. व्यवसायी करते हैं
C. लोग करते हैं
D. अभिजन करते हैं
18. बिहार के एक गाँव में विद्यालय नहीं है? वहाँ के लोगों ने आपसी बैठक कर निम्नलिखित निर्णय लिए। इनमें से किस निर्णय को आप अलोकतांत्रिक मानते हैं:
A. सरकार के विरुद्ध जनसभाएं करना
B. अगले चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाय
C. शिक्षा पाने के अधिकार के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाय
D. अपने गाँव में आए सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाया जाय और उन्हें प्रताड़ित किया जाय
19. लोकतन्त्र में किसका विकास नहीं हो पाता है?
A. चरित्र को
B. बन्धुत्व का
C. भ्रष्टाचार का
D. नैतिक गुणों का
20. निम्नलिखित में कौन लोकतन्त्र का दोष है?
A. भ्रष्टाचार विरोधी
B. मनमाना निर्णय पर रोक
C. बहुमत की तानाशाही
D. दलीय व्यवस्था का विकास
Submit Test