Time Left:
600
sec
1. निम्नलिखित सूचनाओं के आधार लोकतान्त्रिक शासन की पहचान कीजिए।
A. संसद न्यायपालिका की शक्तियों को सीमित करने का कानून बना सकती है
B. संसद सेना की अनुमति के बिना सेना के संबंध में कोई कानून नहीं बना सकती है
C. देश के नेता पड़ोसी राज्य की अनुमति के बिना किसी दूसरे राज्य से सन्धि अथवा समझौता नहीं कर सकते हैं
D. देश के समस्त आर्थिक निर्णय केन्द्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिन्हें बदलने का अधिकार मंत्री अथवा राष्ट्रपति को भी नहीं है
2. इनमें से कौन-सा ऐसा कारक है जिसे लोकतन्त्र के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है?
A. चुनाव निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीक से हो
B. न्यायालय पर किसी व्यक्ति विशेष का नियंत्रण हो
C. सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों में लोगों की सहभागिता हो
D. लोगों द्वारा चुनी गई सरकार हो
3. आज दुनिया में सबसे बेहतर शासन किसे माना जाता है?
A. राजशाही शासन व्यवस्था को
B. सैनिक शासन व्यवस्था को
C. लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था को
D. कम्युनिष्ट शासन व्यवस्था को
4. इनमें से कौन लोकतन्त्र के लिए आवश्यक नहीं है?
A. न्यायालय पर किसी व्यक्ति का नियंत्रण हो
B. चुनाव निष्पक्ष हो
C. लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार हो
D. सरकार द्वारा लिए गए फैसलों में लोगों की भागीदारी हो
5. इनमें से कौन-सा तर्क ऐसा है जो लोकतन्त्र की धारणा से मेल नहीं खाता है?
A. लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतन्त्र एवं समान मानते हैं
B. लोकतान्त्रिक सरकारें लोगों के प्रति उत्तरदायी नहीं होती है
C. लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरी व्यवस्थाओं की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाते हैं
D. लोकतान्त्रिक देश अन्य शासन प्रणाली वाले दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं
6. इनमें कौन-सी शासन-प्रणाली विश्व में सबसे अच्छी होती है?
A. फौजी शासन-प्रणाली
B. राजशाही शासन-प्रणाली
C. लोकतान्त्रिक शासन-प्रणाली
D. कम्युनिस्ट शासन-प्रणाली
7. लोकतांत्रिक और गैर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में अंतर किस आधार पर किया जा सकता है?
A. बहुदलीय व्यवस्था के आधार पर
B. मतदान के अधिकार के आधार पर
C. सरकार के निर्णय की प्रक्रिया के आधार पर
D. समय सीमा के अन्दर चुनाव होने के आधार पर
8. निम्नलिखित में कौन-सा वक्तव्य लोकतन्त्र के पक्ष में सर्वोत्तम है?
A. लोकतंत्र और समृद्धि एक साथ चलता है
B. लोकतंत्र में लोग स्वयं को स्वतन्त्र एवं समान मानते हैं
C. लोकतंत्र में प्रशासन जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी होता है ।
D. लोकतांत्रिक व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं की तुलना में सामाजिक मतभेदों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती है
9. लोकतन्त्र में शासन कौन करते हैं?
A. सैनिक
B. जनता
C. चुनाव आयोग
D. न्यायाधीश
10. किसी निर्वाचन क्षेत्र के कुछ गाँवों में पेयजल उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गई है। सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उन गांवों के लोगों द्वारा कई तरीकों पर विचार किया गया। इनमें कौन-सा तरीका अलोकतांत्रिक है:
A. सरकारी नीतियों के विरुद्ध जन-सभाएं करना
B. चुनाव का बहिष्कार कर सभी दलों पर ध्यान आकृष्ट करना
C. सरकारी अधिकारियों को घूस देना
D. अदालत में पानी को अपने जीवन का अधिकार का हिस्सा बताते – हुए मुकदमा दायर करना ।
11. लोकतांत्रिक एवं गैर-लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था में अंतर किस आधार पर किया जा सकता है?
A. मतदान का अधिकार के आधार पर
B. सरकार के निर्णय की प्रक्रिया के आधार पर
C. निश्चित समय में चुनाव होने के आधार पर
D. दलीय व्यवस्था के आधार पर
12. अब्राहम लिंकन किस देश के राष्ट्रपति थे?
A. फ्रांस
B. भारत
C. अमेरिका
D. सोवियत संघ
13. इनमें किस कथन को आप लोकतांत्रिक मानते हैं?
A. एक कर्मचारी अपने अधिकारी से - हमारे काम करने के घंटे कानून के अनुसार काम किए जाने चाहिए.
B. एक शिक्षक छात्र से - कक्षा में इस प्रकार बार-बार प्रश्न पूछकर मेरा ध्यान मत बँटाओ।
C. एक पिता अपनी पुत्री से तुम्हारी शादी के बारे में तुमसे राय - विचार करना मुझे उचित नहीं जान पड़ता।
D. एक नेता सरकार के समक्ष अपनी माँग रखते हुए - हड़ताल पर . पाबंदी लगाने के लिए देश में पुनः आपातकाल लागू करना जरूरी है
14. भारत में विधानमंडलों में किसके लिए स्थान आरक्षित है?
A. महिलाओं के लिए
B. विकलांगों के लिए
C. पिछड़ी जातियो के लिए
D. अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के लिए
15. निम्नलिखित में से किस देश में प्राचीन समय में लोकतन्त्र प्रचलित नहीं था?
A. पाकिस्तान
B. भारत
C. नेपाल
D. रोम
16. निम्नलिखित में से किस शासन-व्यवस्था में शासन का आधार जनता होती है?
A. राजतन्त्र
B. कुलीनतन्त्र
C. सैनिक शासन
D. लोकतन्त्र
17. वर्ष 2005 में बिहार विधानसभा के चुनाव में अनीता भी अपने माता-पिता के साथ वोट देने गयी थी। लेकिन अनीता को वोट देने से रोक दिया गया। कहा गया कि उसकी उम्र अभी वोट देने की नही हुई है। आप हमें बतायें कि भारत में वोट देने की न्यूनतम उम्र सीमा क्या है?
A. 21 वर्ष
B. 20 वर्ष
C. 18 वर्ष
D. 16 वर्ष
18. सैनिक शासन में शासन की जिम्मेवारी किसके हाथ में होती है?
A. जनता के हाथ में
B. संसद के हाथ में
C. सेना या फौज के हाथ में
D. न्यायाधीशों के हाथ में
19. निम्नलिखित में से कौन लिखित संविधान का उदाहरण नहीं है?
A. ब्रिटेन
B. कनाडा
C. भारत
D. आस्ट्रेलिया
20. इनमें कौन-सा ऐसा कथन है जो लोकतंत्र से मेल नहीं खाता है?
A. लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था वाले देशों में सरकार लोगों के प्रति उत्तरदायी होती है
B. लोकतांत्रिक सरकार लोगों के अधिकतम कल्याण हेतु कार्य करता
C. लोकतांत्रिक सरकारें ज्यादा मनमानी करती है
D. लोकतंत्र में सभी लोगों के मत का मूल्य समान होता है
Submit Test