Time Left:
600
sec
1. जीव की प्रत्येक कोशिका निम्न में से कौन-कौन से कार्यों को सम्पादित करने में भूमिका निभाती है ?
A. पोषण
B. परिवहन
C. जनन
D. उपरोक्त सभी
2. कोशिका में भोजन के विखंडन के प्रक्रम में ऊर्जा मुक्त होती है उस श्वसन को क्या कहते हैं ?
A. वायवीय श्वसन
B. अवायवीय श्वसन
C. कोशिकीय श्वसन
D. प्रसार
3. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में भोजन का विखंडित होना कैसा श्वसन कहलाता है ?
A. वायवीय श्वसन
B. अवायवीय श्वसन
C. कोशिकीय श्वसन
D. अकोशिकीय श्वसन
4. कोशिकाएं किसे कहते हैं ?
A. जीव की सबसे छोटी सरंचनात्मक इकाई को
B. जीव की सबसे छोटी क्रियात्मक इकाई को
C. जीव की सबसे बड़ी क्रियात्मक इकाई को
D. A और B दोनों
5. जीवों में ऑक्सीजन प्राप्त करना क्या कहलाता है ?
A. ऑक्सीकरण
B. श्वसन
C. पाचन
D. उत्सर्जन
6. जब ग्लूकोस का विखंडन ऑक्सीजन के उपयोग द्वारा होता है तो यह कौन-सा श्वसन कहलाता है ?
A. वायवीय श्वसन
B. अवायवीय श्वसन
C. कोशिकीय श्वसन
D. अकोशिकीय श्वसन
7. पौधों की पतियों में ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड के विनिमय के लिए क्या पाए जाते हैं ?
A. रंध्र
B. वात रंध्र
C. क्लोम
D. फेफड़े
8. सभी जीवों को भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किसकी आवश्यकता होती है ?
A. पाचन
B. श्वसन
C. प्रसार
D. (ख) और (ग) दोनों
9. कोशिका के अन्दर ऑक्सीजन का उपयोग करके भोजन किस में विखंडित हो जाता है ?
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. जल
C. क और ख दोनों
D. ऊर्जा
10. श्वसन किसे कहते हैं ?
A. ऑक्सीजन को अन्दर खींचना
B. कार्बन डाइऑक्साइड का बाहर निकलना
C. ऑक्सीजन का बाहर निकलना
D. 1 और 2 दोनों
11. कोई व्यक्ति एक मिनट में जितनी बार श्वसन करता है वह कौन सी दर कहलाती है ?
A. जन्म दर
B. मृत्यु दर
C. श्वसन दर
D. पाचन दर
12. _______ एक कोशिका जीव है जिसमें अवायवीय श्वसन होता है |
A. अमीबा
B. पैरामीशियम
C. यीस्ट
D. युग्लोन
13. उच्छ्व सन क्या है ?
A. कार्बन डाइऑक्साइड से समृद्ध वायु को शरीर के अंदर लाना
B. कार्बन डाइऑक्साइड से समृद्ध वायु को शरीर से बाहर निकालना
C. ऑक्सीजन से समृद्ध वायु को शरीर के अंदर लाना
D. ऑक्सीजन से समृद्ध वायु को शरीर के बाहर ले जाना
14. अत्यधिक व्यायाम की ऐठन से आराम पाने के लिए गर्म तेल की मालिश या गर्म पानी से स्नान करने से दर्द कम क्यों होता है ?
A. रक्त का संचरण बढ़ने से
B. लैक्टिक अम्ल पिघलने से
C. ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ने से
D. उपरोक्त सभी
15. जीव जो वायु की अनुपस्थिति में जीवित रह सकते हैं वे क्या कहलाते हैं ?
A. वायवीय जीव
B. अवायवीय जीव
C. कोशिकीय जीव
D. अकोशिकीय जीव
16. अत्यधिक व्यायाम करने के बाद पेशियों में ऐठन क्यों होती है ?
A. अवायवीय श्वसन
B. लैक्टिक अम्ल बनने से
C. 1 और 2 दोनों
D. एसिटिक अम्ल
17. अंत: श्वसन क्या है ?
A. ऑक्सीजन से समृद्ध वायु का शरीर के अन्दर आना
B. ऑक्सीजन से समृद्ध वायु का शरीर से बाहर निकलना
C. कार्बन डाइऑक्साइड से समृद्ध वायु का शरीर के अन्दर आना
D. नाइट्रोजन से समृद्ध वायु को शरीर से बाहर निकालना
18. हम किसके द्वारा वायु अंदर लेते हैं ?
A. त्वचा द्वारा
B. नथूनों द्वारा
C. आँखों द्वारा
D. कानों द्वारा
19. फेफड़ें कहाँ स्थित होते हैं ?
A. नासा-गुहा
B. वक्ष-गुहा
C. डायाफ्राम
D. उदर
20. अंत: श्वसन के समय डायाफ्राम किस ओर गति करता है ?
A. ऊपर की ओर
B. नीचे की ओर
C. अंदर की ओर
D. बाहर की ओर
Submit Test