Time Left:
600
sec
1. शिशुओं को माता से प्लैसेन्टा एवं दूध द्वारा प्राप्त प्रतिरक्षा कहलाती है :
A. निश्चेष्ट प्रतिरक्षा
B. चेष्ट प्रतिरक्षा
C. कोशिकीय प्रतिरक्षा
D. स्वाभाविक अपशिष्ट प्रतिरक्षा
2. सबसे बड़े आकार का इम्यूनोग्लोब्यूलिन है :
A. Ig A
B. Ig D
C. Ig E
D. Ig M
3. वह औषधी जो केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS) के कार्य को कम करता है :
A. एम्फीटामीन
B. कैफीन
C. अफीम
D. कोकीन
4. T-लिम्फोसाइट उत्पन्न होता है :
A. थाइमस से
B. पेट से
C. अस्थिमज्जा से
D. यकृत से
5. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग सीधे ही प्रतिरक्षा तंत्र को प्रभावित करता है:
A. हैजा
B. तपेदिक
C. टिटनेस
D. एड्स
6. ओपियम से प्राप्त मॉर्फीन है :
A. लैटेक्स
B. पोम
C. ऐल्कैलॉइड
D. टेनिन
7. BCG टीका किस रोग के प्रति रक्षात्मक उपाय है :
A. तपेदिक
B. टाइफाइड
C. एड्स
D. हैजा
8. एण्टीजन उपस्थित होते है:
A. केंद्रक के अंदर
B. कोशिका की सतह पर
C. कोशिका द्रव्य में
D. केंद्रक कला पर
9. टिटेनस रोग कहलाता है :
A. सिन्गल्स
B. ग्रेन्ग्रीन
C. लॉक-जा
D. काली खाँसी
10. प्लाज्मोडियम के जीवन-चक्र में मनुष्य है :
A. प्राथमिक पोषक
B. द्वितीयक पोषक
C. मध्यस्थ पोशक
D. इनमें से कोई नहीं
11. एलर्जन्स (Allergens)
A. संक्रामक होते हैं और IgE के स्रावण को बढ़ाते हैं
B. असंक्रामक होते हैं और IgE के स्रावण को बढ़ाते हैं
C. संक्रामक होते हैं और IgC के सावण को बढ़ाते हैं
D. असंक्रामक होते हैं और IgM के स्रावण को बढ़ाते हैं
12. अणु जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है:
A. प्रतिजन
B. प्रतिरक्षी पदार्थ
C. कारसीनोजेन
D. उत्परिवर्तन
13. टीकाकरण एक व्यक्ति को रोग से बचाता है, क्योंकि वह :
A. पाचन को अच्छा करने में सहायता करता है
B. RBC संख्या को बढ़ाता है
C. प्रतिरक्षी पदार्थ उत्पन्न करता है
D. शरीर के ऊष्मा-तंत्र को सही रखता है
14. हमारे शरीर में एण्टीबॉडीज (प्रतिपिंड) किसके सम्मिश्र होते हैं ?
A. लाइपोप्रोटीन्स
B. स्टेरॉयड्स
C. प्रोस्टैग्लैडिन्स
D. ग्लाइकोप्रोटीन्स
15. LSD प्राप्त होता है :
A. कवक से
B. लाइकेन से
C. शैवाल से
D. जीवाणु से
16. कोकीन प्राप्त होता है :
A. राउवोल्फिया से
B. एरिथ्रोजाइलान से
C. पेपावर से
D. यूकेलिप्टस से
17. रोग के विरुद्ध प्रतिरोधकता किससे प्राप्त होती है?
A. इम्यूनोग्लोब्यूलिन से
B. HLA प्रोटीन से
C. प्रतिजन से
D. हिस्टामीन से
18. कोला, चाय एवं कोको में पाया जाने वाला उत्तेजक है :
A. कोकीन
B. एम्फीटामीन
C. टेनिन
D. कैफीन
19. दर्दनाशक औषधियाँ
A. उतक बनाती है
B. दर्द से मुक्ति दिलाती है
C. थकावट से मुक्ति दिलाती है
D. पीड़ाकारी होती हैं
20. पॉपी पौधे के किस भाग से अफीम प्राप्त होती है।
A. कच्चे सम्पुटों का लैटेक्स
B. सूखी जड़ें
C. सूखी पत्तियाँ
D. सूखे बीज
Submit Test