Time Left:
600
sec
1. जब चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता को चौगुना बढ़ा दिया जाता है, तो लटकती हुई चुम्बकीय सूई का आवर्तकाल होता है –
A. दुगुना
B. आधा
C. चौगुना
D. एक-चौथाई कम
2. ठंढा करने पर अनुचुम्बकीय पदार्थ का चुम्बकन
A. घटता है
B. बढ़ता है
C. घटने के बाद बढ़ता है
D. इनमें से कोई नहीं
3. लौह चुम्बक की चुम्बकशीलता
A. चुम्बकीय क्षेत्र पर निर्भर है
B. चुम्बकीय क्षेत्र से स्वतंत्र है
C. चुम्बकीय क्षेत्र के समानुपाती है
D. इनमें से कोई नहीं
4. प्रति-चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकशीलता
A. अधिक होती है
B. बहुत कम होती है
C. शून्य रहती है
D. इनमें से कोई नहीं
5. कुछ पदार्थों की चुम्बकशीलता 1 से कम है। उनकी घुम्बकीय प्रवृति –
A. धनात्मक और बड़ी होगी
B. धनात्मक और छोटी होगी
C. शून्य होगी
D. ऋणात्मक होगी
6. निम्नलिखित में किनकी चुम्बकशीलता अधिक होगी ?
A. अनुचुम्बकीय
B. प्रतिचुम्बकीय
C. लौह चुम्बकीय
D. इनमें से कोई नहीं
7. प्रति चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति –
A. धनात्मक और 1 से छोटी होती है
B. धनात्मक और 1 से बड़ी होती है
C. ऋणात्मक होती है
D. शून्य होती है
8. लोहे का परमाणु है –
A. अनुचुम्बकीय
B. प्रतिचुम्बकीय
C. लौह चुम्बकीय
D. इनमें से कोई नहीं
9. ताँबा होता है –
A. प्रतिचुम्बकीय
B. लौह चुम्बकीय
C. अनुचुम्बकीय
D. इनमें से कोई नहीं
10. यदि चुम्बक (M) को लंबाई के दो भाग में विभक्त किया जाय तो एक टुकड़े का आघूर्ण होगा –
A. M/2
B. 2 M
C. 4M
D. इनमें से कोई नहीं
11. किसी चुम्बक को 90° से घुमाने में किया गया कार्य होगा –
A. MB
B. MB cosθ
C. MB sinθ
D. MB (1 – sinθ)
12. चुम्बकीय याम्योत्तर के लम्बवत् तल में नमन सूई रहती है
A. क्षैतिज
B. उस स्थान के नमन कोण पर झुकी हुई
C. क्षैतिज से 45° के कोण पर
D. उदग्र
13. किसी चुम्बकीय शैथिल्य लूप का क्षेत्रफल समानुपाती होता है –
A. प्रतिएकांक आयतन में उत्पन्न ऊष्मा
B. चुम्बकीय तीव्रता
C. ध्रुव प्रबलता
D. इनमें से कोई नहीं
14. विक्षेप चुम्बकत्वमापी की सूई के नीचे समतल दर्पण प्रयोग में लिया जाता है –
A. विस्थापनाभास दूर करने के लिए
B. चुम्बकीय याम्योत्तर में लाने के लिए
C. सूई को देखने के लिए
D. इनमें से कोई नहीं
15. यदि डोरी में ऐंठन रह जाती है तो एक अतिरिक्त बलआघूर्ण उत्पन्न हो जाता है जो चुम्बक के दोलन के आवर्तकाल को –
A. बढ़ा देता है
B. घटा देता है
C. दुगुना कर देता है
D. इनमें से कोई नहीं
Submit Test