Time Left:
600
sec
1. वस्तुओं को दृश्यमान कौन बनाता है ?
A. जल
B. हवा
C. प्रकाश
D. धूल के कण
2. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकाश का एक गुण है ?
A. परावर्तन
B. अपवर्तन
C. विक्षेपण
D. उपरोक्त सभी
3. प्रकाश के परावर्तन के नियम कौन-कौन-से हैं ?
A. आपतन कोण,परावर्तन कोण के बराबर
B. आपतित किरण तथा परावर्तित किरण एक ही तल में
C. आपतन कोण,परावर्तन कोण से बड़ा
D. 1 और 2 दोनों
4. समतल दर्पण के द्वारा बना प्रतिबिंब कैसा होता है ?
A. सीधा,आभासी तथा समान आकार का
B. सीधा, आभासी तथा आकार में बड़ा
C. सीधा, आभासी तथा आकार में छोटा
D. वास्तविक, उल्टा तथा उसी आकार का
5. गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर अर्थात गोले के केंद्र की ओर वक्रित है, वह क्या कहलाता है ?
A. उत्तल दर्पण
B. अवतल दर्पण
C. 1 और 2 दोनों
D. समतल दर्पण
6. गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ बाहर की ओर वक्रित है वह क्या कहलाता है ?
A. उत्तल दर्पण
B. समतल दर्पण
C. अवतल दर्पण
D. 1 और 2 दोनों
7. चम्मच का अंदर की ओर वक्रित पृष्ठ कैसा है ?
A. लगभग उत्तल दर्पण
B. लगभग अवतल दर्पण
C. लगभग उत्तल लैंस
D. 1 और 2 दोनों
8. गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ के केन्द्र को क्या कहते हैं ?
A. ध्रुव
B. वक्रता केन्द्र
C. वक्रता त्रिज्या
D. मुख्य अक्ष
9. गोलीय दर्पण का परावर्तक पृष्ठ एक गोले का भाग है, इस गोले का केंद्र क्या कहलाता है ?
A. ध्रुव (P)
B. वक्रता केंद्र (C)
C. वक्रता त्रिज्या (R)
D. द्वारक
10. उत्तल दर्पण में वक्रता केंद्र परावर्तक पृष्ठ के किस ओर स्थित होता है ?
A. ऊपर की ओर
B. नीचे की ओर
C. पीछे की ओर
D. आगे की ओर
11. गोलीय दर्पण के ध्रुव तथा वक्ता त्रिज्या से गुजरने वाली एक सीधी रेखा को क्या कहते हैं ?
A. मुख्य फोकस
B. मुख्य अक्ष
C. द्वारक
D. ध्रुव
12. अवतल दर्पण या उत्तल दर्पण पर मुख्य अक्ष के समांतर कुछ किरणें परावर्तित होने के बाद एक बिंदु पर मिलती है या एक बिंदु से आती हुई प्रतित होती है, यह बिंदु क्या कहलाता है ?
A. मुख्य अक्ष
B. मुख्य द्वारक
C. मुख्य फोक्स
D. द्वारक
13. वक्ता त्रिज्या (R) तथा फोक्स दूरी कैसी होती है ?
A. R=f
B. R=2f
C. R=f/2
D. R=2/f
14. एक अवतल दर्पण की फोकस दूरी कैसी होती है ?
A. सदैव ऋणात्मक
B. सदैव धनात्मक
C. धनात्मक जब प्रतिबिंब वास्तविक है
D. ऋणात्मक जब प्रतिबिंब वास्तविक नहीं है
15. अवतल दर्पण निम्नलिखित में से किस स्थिति में आभासी तथा सीधा प्रतिबिंब बनाता है ?
A. जब बिंब अंनत पर होता
B. जब बिंब 2F पर होता है
C. जब बिंब F पर होता है
D. जब बिंब P तथा F के बीच होता है
16. अवतल दर्पण किस स्थिति में समान साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है ?
A. जब बिंब अंनत पर होता है
B. जब बिंब 2F पर होता है
C. जब बिंब C पर होता है
D. जब बिंब C से परे हो
17. दूरस्थ वस्तुओं के प्रतिबिंब कहाँ बनते हैं ?
A. ध्रुव (P) पर
B. वक्रता केंद्र(C) पर
C. फोकस (F) पर
D. F तथा C के बीच
18. एक बिंब को अवतल दर्पण के ध्रुव तथा फोकस के बीच रखा गया है प्रतिबिंब कहाँ बनेगा?
A. फोकस पर
B. C पर
C. दर्पण के पीछे
D. अंनत पर
19. उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब हमेशा कैसा होता है?
A. आभासी
B. सीधा
C. आकार में छोटा
D. उपरोक्त सभी
20. कौन-सा दर्पण केवल आभासी प्रतिबिंब बनाता है ?
A. अवतल दर्पण
B. उत्तल दर्पण
C. समतल दर्पण
D. 2 और 3 दोनों
Submit Test